दीवाली के त्योहार के मौसम आते ही सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है। सोने के दाम फिर से बढ़ सकते हैं, क्योंकि हर बार की तरह धनतेरस और दीवाली में बढ़ने वाले हैं सोने के दाम। इसलिए जल्दी से जल्दी अभी सस्ते दाम में सोना खरीद लें, वरना हो सकता है भारी नुकसान।
इस त्योहार धनतेरस और दीवाली के दौरान सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं और सोने के दाम 1 लाख तक जा सकते हैं।
जिस तरह से लोगों की रुचि सोने की तरफ हर दिन बढ़ रही है, उसी तरह सोने के दाम आसमान छू रहे हैं।
17 अक्टूबर 2024 को सोने की कीमत :
- 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,713 प्रति 10 ग्राम है।
- 23 कैरेट सोने की कीमत ₹76,406 प्रति 10 ग्राम है।
- 22 कैरेट सोने की कीमत ₹70,269 प्रति 10 ग्राम है।
- 18 कैरेट सोने की कीमत ₹57,535 प्रति 10 ग्राम है।
- 14 कैरेट सोने की कीमत ₹44,877 प्रति 10 ग्राम है।
सबसे ज्यादा सोना भारत में खरीदा जाता है। भारत में किसी विशेष फंक्शन पर या किसी त्योहार पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसी कारण भारत में दीवाली या धनतेरस के समय सोने की मांग बहुत ज्यादा रहती है और सोने की कीमत भी बहुत अधिक रहती है।
बाजार विशेषज्ञों की मानें तो इस फेस्टिव सीजन सोने की मांग हर साल 10-15% से बढ़ने की उम्मीद है।
भारत में सभी महिलाएं साड़ियों में बहुत सारे सोने के जेवर पहनती हैं क्योंकि महिलाओं को सोना सबसे ज्यादा पसंद आता है।
साल 2024 की शुरुआत में जिन्होंने सोना खरीदा या सोने में निवेश किया, वे आज बहुत मोटा पैसा कमा चुके हैं और बहुत फायदे में हैं। आने वाले समय में और भी ज्यादा फायदे में रहेंगे। साल 2024 जब शुरू हुआ था, तब सोने की कीमत ₹65,000 प्रति 10 ग्राम थी, और सितंबर 2024 में सोने की कीमत ₹75,000 प्रति 10 ग्राम हो गई थी। इसका मतलब है कि सीधे-सीधे ₹10,000 की कमाई सिर्फ 9-10 महीने में हुई है।